Home देश जीआरपी ने ट्रेन से 4 लाख का गाँजा किया जब्त, एक आरोपी...

जीआरपी ने ट्रेन से 4 लाख का गाँजा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

0

शहडोल : शहडोल जीआरपी ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मजबूत विमल ब्रांड के बैगों में छिपाकर ले जाए जा रहे करीब 41 किलो गांजे को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। गौरतलब है कि ट्रेनों के जरिए गांजा तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहडोल जीआरपी कई बार ट्रेनों में कार्रवाई कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस ट्रेनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक युवक दो मजबूत विमल ब्रांड के बैग लेकर बैठा दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखते ही युवक घबराने लगा, जिससे जवानों को उस पर संदेह हुआ।

तलाशी के दौरान दोनों बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमर मिश्रा (25 वर्ष), निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहा था। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किस गिरोह से प्राप्त की गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था,जांच एजेंसियां तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही हैं।

शहडोल जीआरपी ने बताया कि संपर्क क्रांति ट्रेन की भी जांच की जा रही थी। तभी जनरल कोच के पीछे की सीट पर दो झोला लेकर बैठा एक युवक जीआरपी को देखकर विचलित होने लगा। संदेह होने पर जांच की गई तो दोनों झोला में गांजा मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here