सुरेश मिनोचा कोरिया : महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत शनिवार को ग्राम टेडमा में बन रहे नवा तरिया का जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ ने निरीक्षण किया, जहाँ 197 श्रमिक काम मे जुटे हुए थे, मौके पर ही एप्प के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति ली गई।
श्रमिकों के लिए कार्य स्थल पर छाया और पीने का पानी की व्यवस्था की गई थी, वहीं ग्राम टेडमा और तोलगा में आदि कर्मयोगी अभियान, जनभागीदारी अभियान, “जनजातीय गरिमा उत्सव” के तहत जनसुनवाई हेतु चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें आवास हितग्राहियों को वर्क कोड जनरेट नहीं होने के कारण मजदूरी भुगतान में आ रही कठिनाइयों का तत्काल समाधान किए जाने निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास हितग्राहियों से अपूर्ण आवास शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।



