कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर/बगीचा : बगीचा से रौनी-सन्ना होते हुए जशपुर जाने वाली शमीम यात्री बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।



