Home क्रिकेट भारतीय क्रिकेट टीम मुकाबले के लिए तैयार, दिन में कितने बजे से...

भारतीय क्रिकेट टीम मुकाबले के लिए तैयार, दिन में कितने बजे से शुरू होंगे टी20 इंटरनेशनल मैच

0

भारतीय क्रिकेट टीम एक और सीरीज के लिए तैयार है। महिला टी20 विश्व कप 2026 अब करीब है और भारतीय महिला टीम के पास तैयारी के लिए आखिरी मौका है। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का आगाज 28 मई से होने जा रहा है। ये सीरीज इंग्लैंड में होगी, लेकिन खास बात ये है कि भारत में ये टी20 इंटरनेशनल मैच आप दिन में देख सकेंगे, आपको शाम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चलिए आपको बताते हैं ​भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल क्या है और मैच कितने बजे से भारत में देखे जा सकेंगे।

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की आखिरी सीरीज

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम अपनी आखिरी सीरीज के लिए तैयार है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इसका पहला मैच 28 मई को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 30 मई को खेला जाना तय हुआ है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा। इसी सीरीज के ​​तहत एक टेस्ट मैच भी खेला जाना है, लेकिन से जुलाई में होगा, जब टी20 विश्व कप खत्म हो चुका होगा।

14 जून को भारतीय महिला टीम खेलेगी टी20 विश्व कप का पहला मैच

इन तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम सीधे आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए मैदान में उतेरगी। जिसमें उसकी अग्निपरीक्षा होगी। टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड और श्रीलंका की महिल टीमें आमने सामने होंगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को खेलेगी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकबला खेला जाएगा।

ये रहेगा भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के मैचों का वक्त 

इस बीच भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के मैचों के टाइम की बात की जाए तो ये दिन में 11 बजे से शुरू होगा। दरअसल भारत और इंग्लैंड के टाइम में काफी अंतर है, यही वजह है कि भारत में ये मैच दिन में दिखाई देगा। जो कि दोपहर बाद खत्म भी हो जाएगा। वहीं विश्व कप के मैच अलग अलग वक्तों पर शुरू होंगे, लेकिन भारतीय टीम अपना पहला मैच भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे से खेलेगी, जो​कि पाकिस्तान के​ खिलाफ खेला जाना है। देखना होगा कि पहले तो इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में और उसके बाद टी20 विश्व कप में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here