Home देश Padma Awards: ममूटी से लेकर अल्का याग्निक तक, पद्म पुरस्कार विजेताओं के...

Padma Awards: ममूटी से लेकर अल्का याग्निक तक, पद्म पुरस्कार विजेताओं के प्राइज में क्या होता है खास?

0

 नई दिल्ली :  सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस समारोह में सिनेमा, संगीत, खेल और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

जिनमें कुल 131 कुल पद्म पुरस्कार विजेता शामिल थे, जो श्रेणी आधार पर पांच पद्म विभूषण पुरस्कार, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री के तौर पर वितरित थे। इनमें धर्मेंद्र और ममूटी सहित तमाम सिनेमाई हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं इन्हें विजेता के तौर पर क्या मिलता है।

पद्म पुरस्कार विजेता को क्या मिलता है?

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक है। इस हासिल करने वाले शख्स को क्या-क्या मिलता है। इसको लेकर काफी द्वंद रहता है। मान्याताएं हैं कि इन पुरस्कार को जीतने वाली हस्ती को सरकार द्वारा कई मामलो में छूठ और पेंशन जैसे कई प्रावधान शामिल रहते हैं। लेकिन सच्चाई इसके परे है।

दरअसल न्यू 18 की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि पद्म पुरस्कार जीतने वालों को पद्म पुरस्कार विजेताओं को भारत सरकार से कोई नकद पुरस्कार, मासिक पेंशन या सीधा धनराशि लाभ भी नहीं मिलता है।

समारोह के दौरान कोई चेक भी नहीं दिया जाता है। यह सम्मान पूरी तरह से प्रतीकात्मक और औपचारिक है, लेकिन सामाजिक और पेशेवर रूप से इसकी प्रतिष्ठा का बहुत अधिक महत्व है। साथ ही ये सब भी मिलता है-

एक पद्म मेडल (मेडलियन)

एक सनद, जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा साइन किया हुआ एक सर्टिफिकेट होता है।

उनके नाम भारत के ऑफिशियल गैजेट में छपते हैं।

मालूम हो कि राष्ट्रीय सम्मान पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के आसपास की जाती है। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में इन सभी विनर्स को सम्मानित किया जाता है।

सिनेमा के ये सितारे बने इस बार पद्म विजेता

पद्म पुरस्कार 2026 में हर बार की तरह सिनेमाई क्षेत्र के कलाकारों ने भी जीत का परचम लहराया, जिन्हें इस सर्वोच्च सम्मान की तीन अलग-अलग कैटेगरी में विजेता चुना गया। उनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं-

धर्मेंद्र (मरणोपरांत)- पद्म विभूषण

ममूटी- पद्म भूषण

अल्का याग्निक- पद्म भूषण

पीयूष पांडे (मरणोपरांत) पद्म भूषण

आर माधवन- पद्म श्री

सतीश शाह (मरणोपरांत)- पद्म श्री

प्रोसेनजीत चटर्जी (पद्म श्री)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here