Home छत्तीसगढ़ सर्किट हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बुझाने में जुटी फायर...

सर्किट हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम…

0

गरियाबंद :  जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज सुबह करीबन 6.30 बजे आग लग गई. आगजनी की इस घटना में फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन के साथ स्टोर रूम में रखे सामान तक जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुट गई. वहीं मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी निरीक्षण में जुटे हैं. माना जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here