Home छत्तीसगढ़ गजेंद्ररथ गर्व ने बढ़ाया नगर खरोरा का मान, पत्रकारिता में मिला राष्ट्रीय...

गजेंद्ररथ गर्व ने बढ़ाया नगर खरोरा का मान, पत्रकारिता में मिला राष्ट्रीय सम्मान!

0

खरोरा: भारत इस वर्ष हिंदी पत्रकारिता का मार्तंड उत्सव मना रहा है, हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत अब से 200 साल पहले 1826 में 30 मई को उदंत मार्तंड समाचार से हुआ।छत्तीसगढ़ भी इस वर्ष का महोत्सव मनाने में पीछे नहीं है।

प्रदेश के अंबिकापुर में साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जहां नगर खरोरा के युवा पत्रकार गजेंद्ररथ गर्व को ‘द एक्टिविस्ट नेशनल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। 30 मई को आयोजित कार्यक्रम में गजेंद्ररथ ने पत्रकारिता को लेकर अपने सम्बोधन में तमाम पत्रकारों से जनसरोकार और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए पत्रकारिता को अधिकार पाने का हथियार कहा, इस मौके पर देश भर से आए पत्रकार, साहित्यकार, फिल्मकार और समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही।

गजेंद्ररथ गर्व फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान पुणे से जुड़े हैं और लगातार सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ में भाषाई अस्मिता और स्थानीय अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल और अखबारों में पत्रकारिता की लंबी पारी खेल चुके गजेंद्ररथ गर्व की दखल हिंदी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के साथ टेलीविजन धारावाहिक, वेब सीरीज में भी है साथ ही वे गैर राजनीतिक संस्थाओं से जुड़कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रचारित प्रसारित करते रहे हैं। पत्रकारिता के लिए उनके सम्मान को नगर का सम्मान बताते हुए प्रबुद्धजनों ने गजेंद्ररथ को बधाई दी है साथ ही क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने उनका अभिनंदन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here