Home छत्तीसगढ़ रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से...

रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से दहला उरला इलाका

0

रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया गया है. फैक्ट्री में इस वक्त कई कर्मचारियों के फंसे होने की खबर है. वहीं इलाके में धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में टायर को जलाकर डामर तैयार किया जाता है. आज सुबह काम के दौरान अचानक आग लग गई. सूचना के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. फैक्ट्री परिसर में पुलिस की टीम भी मौजूद है, जो सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है.

फैक्ट्री में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. राहत की बात है कि अबतक किसी जनहानि की सूचना नहीं है. वहीं आग पर काबू पाने के बाद हादसों के कारणों की जांच और नुकसान का आंकलन किया जाएगा.

बता दें दो दिन पहले भीड़भाड़ वाले एमजी रोड में मौहदापारा थाना के सामने जया ऑटोमोबाइल में आग लगी थी. आग दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी. करीब 11 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here