Home छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी एवं लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ का संयुक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर...

रेडक्रॉस सोसायटी एवं लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ का संयुक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

0

पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह

सुरेश मिनोचा मनेंद्रगढ़ एमसीबी : विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 14 जून भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला एमसीबी एवं लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का उद्धघाटन CMO डा. संजय कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन शैलेश जैन एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार द्वारा किया गया । इस शिविर में 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जीवन रक्षा के पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया । इस शिविर को सफल बनाने में मयंक गोयल , सुमित अग्रवाल ,डा. लवलेश गुप्ता, सुंदरलाल दुग्गड़ , डी के श्रीवास्तव, रामनरेश पटेल, नीरज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राजकुमार पांडेय, नरोत्तम शर्मा, कौशल अरोरा, सुयश गुप्ता, संजीव ताम्रकार, अनीश गुप्ता, संस्कार अग्रवाल, राजकुमार ताम्रकार, गणेश यादव, आकाश पोद्दार, विवेक जायसवाल एवं समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी गणों का विशेष सहयोग रहा ।सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ में स्थित ब्लड बैंक की शानदार व्यवस्था एवं पूरी टीम की लगन को देख कर आने वाले सभी रक्तदाताओं ने सराहा । पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में बहुत उत्साह देखने को मिला । रेडक्रास सोसायटी चेयरमैन शैलेश जैन ने कहा कि रक्तदान एक महान दान है। यह ऐसा पुण्य कार्य है जिससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करता है।

लायंस क्लब अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है। नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है तथा स्वास्थ्य संबंधी कई सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।

कार्यक्रम के अंत में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति का योगदान आवश्यक है और रक्तदान के माध्यम से अनेक लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here