Home देश पटना मौसम विभाग में 26 से 28 जून तक रहेगा आंधी-तूफान, वज्रपात...

पटना मौसम विभाग में 26 से 28 जून तक रहेगा आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश का दौर, IMD का डबल अलर्ट…

0

गर्मी से बेहाल बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 26 जून को बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

इन जिलों में 26 जून को येलो अलर्ट:- पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 जून को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट रहेगा. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

28 जून को भी कई जिलों में बारिश का असर:- 28 जून को पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर वज्रपात का खतरा भी बना रह सकता है.

मौसम विभाग की सलाह:- मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है. वज्रपात के समय घर या सुरक्षित पक्के भवन में रहना बेहतर है. किसानों को खेतों में काम करने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है. यात्रियों को भी घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here