कोरिया : जिले में अवैध खनिज रेत के परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 जून से 24 जून 2026 के बीच बैकुंठपुर, पटना एवं चरचा क्षेत्र में कुल 10 वाहनों को जब्त किया है। इनमें 5 मिनी हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर शामिल हैं।
खनिज विभाग की गश्ती टीम ने इन वाहनों को बिना वैध अनुमति के खनिज रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के बाद सभी जब्त वाहनों को संबंधित थाना बैकुंठपुर, चरचा एवं पटना की अभिरक्षा में रखा गया है।सीजी 16 ई 1507– वाहन मालिक, सोमारू राम यादव, सीजी 16 ईएफ 9377, वाहन मालिक, जान साय सीजी 29 एजे 4780 वाहन मालिक, राजेश साहू, सीजी 16 सीएच 4388– वाहन मालिक, पंकज पांडेय, सीजी 15 डी क्यू 8480 – वाहन मालिक, शोएब कुरैशी,
सीजी 16 ए 2435 – वाहन मालिक, प्रदीप यादव, सीजी 16 सी क्यू 6576, वाहन मालिक, प्रदीप गुप्ता, सीजी 16 सीयू 0406– वाहन मालिक लखन यादव, सीजी 15 ईजी 5464– वाहन मालिक, संतोष सारथी, सीजी 16सीएच 8082-वाहन मालिक, विकेश जायसवाल वाहनों को जब्त किए गए हैं।
खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



