Home छत्तीसगढ़ चिरमिरी–चैनपुर नवनिर्मित मार्ग पर सड़क के बीच खड़े स्ट्रीट लाइट पोल और...

चिरमिरी–चैनपुर नवनिर्मित मार्ग पर सड़क के बीच खड़े स्ट्रीट लाइट पोल और ट्रांसफार्मर, दुर्घटना का बढ़ा खतरा

0

चिरमिरी/ चिरमिरी: चैनपुर नवनिर्मित सड़क पर नगर पालिका निगम के स्ट्रीट लाइट के पोल एवं ट्रांसफार्मर अब भी सड़क के बीचोंबीच खड़े हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने लगभग छह माह पूर्व ही नगर पालिका निगम को पत्र एवं मौखिक रूप से पोल और ट्रांसफार्मर हटाने की सूचना दी थी। इसके बावजूद आज तक इन्हें नहीं हटाया गया। इस बीच ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है, जिसके कारण निर्माणाधीन मार्ग पर बीच सड़क में खड़े पोल और ट्रांसफार्मर लोगों के लिए बड़ी परेशानी और जोखिम का कारण बन गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन बाधाओं को नहीं हटाया गया तो किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। विशेष रूप से रात के समय वाहन चालकों को दुर्घटना का अधिक खतरा बना रहेगा।

क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका निगम एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क के बीच स्थित स्ट्रीट लाइट पोल और ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि सड़क निर्माण कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here