Home छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित कार्यकर्ताओं ने सुना “पीएम नरेंद्र...

जिला रायगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित कार्यकर्ताओं ने सुना “पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 135वां संस्करण”

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़/घरघोड़ा/ 28 जून को सुबह 11 बजे, अपने गृह गांव घरघोड़ा नगर पंचायत, वार्ड नंबर 1, कसाईया पारा शांति कुंज धर्मशाला में, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, ब्लॉक निदेशक मनबोध बेहरा, ब्लॉक कार्यकर्ता रामपाल राठिया, एकल अभियान के उपाध्यक्ष धनराज शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों तथा वार्ड निवासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात की 135वीं कड़ी सुनी। इस कड़ी में मोदी जी ने अपने मन की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस भी मनाया गया। मनबोध बेहरा ने सभा को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप शिवाजी के हिंदू साम्राज्य दिवस की स्थापना के बारे में बात की, जो तानाशाहों और विदेशी ताकतों के खिलाफ लड़ते हुए भारत की भूमि में हिंदुत्व की पहचान बन गया। इस अवसर पर, सभी सनातनी भाइयों और बहनों से अपील की गई कि वे अपने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहें और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ विरोध भी करें।

मजबूत विरोध और निंदा भी किए। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों सहित वार्ड की महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here