Home व्यापार 1 जुलाई से LPG, Aadhaar, Credit Card समेत बदल जाएंगे ये 5...

1 जुलाई से LPG, Aadhaar, Credit Card समेत बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जाने आपकी जेब पर पड़ेगा असर..

0

हर महीने की पहली तारीख कई नए नियम और बदलाव लेकर आती है. 1 जुलाई से भी कई ऐसे बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, बैंकिंग, गैस सिलेंडर, आधार और यात्रा से जुड़े खर्चों पर पड़ सकता है. अगर आप LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, HDFC Bank का क्रेडिट कार्ड रखते हैं या आधार कार्ड अपडेट करवाने की योजना बना रहे हैं, तो इन बदलावों की जानकारी आपके लिए जरूरी है.

Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा आसान:-  1 जुलाई से UIDAI आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देने जा सकता है. यदि आपके Aadhaar में ईमेल आईडी दर्ज नहीं है या उसे अपडेट करना है, तो जुलाई से दिसंबर तक सीमित अवधि के लिए यह सुविधा बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जा सकती है. पहले ईमेल अपडेट कराने के लिए 75 शुल्क देना पड़ता था.

HDFC Bank Credit Card के नियम बदलेंगे:- 1 जुलाई से HDFC Bank अपने Regalia Gold Credit Card से जुड़े Airport Lounge Access के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. यदि ग्राहक अगली तिमाही में मुफ्त Domestic Airport Lounge सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 का खर्च करना होगा.

LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव:- हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 जुलाई को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं. हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और Middle East में बढ़े तनाव का असर LPG की कीमतों पर देखने को मिला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here