अनुपपुर मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराधो की रोकथाम एवं जन जागरूकता हेतु सेफ क्लिंक 2.0 अभियान दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सायबर अपराधो से बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शनिवार को शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अनूपपुर में सिविल सर्जन अनूपपुर डाक्टर एससी राय, सिस्टर ट्यूटर कविता राठौर, तरूणा मराबी, कृष्णा सिंह, ज्योती मिश्रा, शीजा थामस की उपस्थिति में करीब 100 छात्राओ को सायबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) परसबार अनूपपुर में करीब 50 छात्राओ को जागरूक किय गया। रबिबार को शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपु में विभिन्न् डाक्टरो, नर्सिंग एवं मेडिकल स्टाफ सुरक्षा गार्ड कुल करीब 100 लोगो को सायबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किय गया।
उक्त कार्यक्रमो में टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के साथ उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं, आरक्षक प्रकाश तिवारी की टीम के द्वारा उक्त कार्यक्रमो में जानकारी दी गई कि अनजान व्यक्ति द्वारा मोबाईल फोन पर काल या एसएमएस के द्वारा मांग जाने पर ओटीपी बिल्कुल ना दें। अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक को क्लिक ना करें । अनजान नम्बर के वीडियो काल को अटेन्ड ना करें। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि में प्रायवेसी फीचर को पूर्णतः एक्टिवट करके रखे। किसी भी प्रकार के लाटरी, ईनाम, कैशबेक, के.बी.सी. लकीड्रा, जाब, लोन, बीमा आदि के लुभावने आफर से सावधान रहे।
अपने सभी सोशल मीडिया मैसेजिंग एप जैसे फेसबुक, इन्सटाग्राम, एक्स, वाटसअप, टेलीग्राम आदि पर टू स्टेप वैरीफिकेशन विकल्प आन रखे ताकि कोई आपके एकाउण्ट को हैक ना कर सकें। किसी अनजान ईमेल या लिंक खोलने से पहले प्रमाणिकता जांच ले। सिम खरीदने के लिए संबंधित कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर ही जाये। यदि कोई फोन काल पर स्वयं को बैंक कर्मचारी होना बताकर जानकारी मांगता है तो तत्काल अपने बैंक के अधिकारी कर्मचारी से सम्पर्क करें। शेयर मार्केट, क्रिप्टो करेंसी, म्युचल फण्ड में निवेश पर बहुत कम समय में अधिक रिटर्न के प्रलोभन में पड़कर फर्जी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म एप में ट्रेडिंग बिल्कुल ना करें। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर
APK फाईल को डाउनलोड या इन्स्टाल ना करें।
यदि किसी सायबर अपराध का शिकार हो जाये तो तत्काल गोल्डन आवर में 1930 राष्ट्रीय सायबर क्राईम टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर अथवा www.cybercrime.gov.in वेबसाईट पर नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत अवश्य दर्ज कराये जिससे ट्रांसफर की गई रकम के खातो से धनराशि निकाले जाने के पूर्व फ्रीज कराकर धनराशि वापस दिलाई जा सके।



