सकरी:- (कैलाश वस्त्रकार) 35 वर्ष की सेवा के बाद स्वास्थ्य विभाग में औषधालय सेवक के पद पर पदस्थ सकरी निवासी दिलीप तिवारी के सेवानिवृत्ति पर नागोई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों ने उनको शाल,श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सहकर्मियों ने बताया कि वे अपने कार्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे है , विभाग के प्रति उनका सेवा और समर्पण अनुकरणीय रहा है और उनके लंबे और अविवादित सेवाकाल से हमें प्रेरणा मिली है अब वे अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे है हमारी कामना ये अध्याय उनके लिए खुशियों,उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
अपने सेवा निवृत्ति पर दिलीप तिवारी ने कहा कि विभाग के सहकर्मियों,अधिकारियों से हमेशा सहयोग मिला है जिस कारण पता ही नहीं चला कि जीवन के 35 साल किस तरह से गुजर गए मैने हमेशा अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन का प्रयास किया है सहयोगियों का प्रेम और स्नेह मेरी पूंजी है उन्होंने सभी सहकर्मी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. कोमल सिंह डोटे, डॉ. रश्मि जीतपुरे, डॉ. अर्पणा मिश्रा,भागवत मरावी प्रांतीय महामंत्री,जागेन्द्र सिंह श्याम, चंदर मरावी,सुरेश तिवारी,रामकुमार साहू,किशुन ध्रुव,अनिल कैवर्त, रामेश्वर बरगाह,मनोज गंगात्रीवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।



