Home छत्तीसगढ़ कुरेली संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन

कुरेली संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन

0

शिक्षित बिटिया दो घरों को करती है साक्षर:- अंबिका साहू

सकरी:- (कैलाश वस्त्रकार) प्रत्येक बच्चा अपने भीतर असीम संभावनाएं लेकर विद्यालय आता है इन संभावनाओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना शिक्षक और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी है नियमित अध्ययन,आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी हर चुनौती का सामना कर सकते है उक्त उदगार ग्राम कुरेली में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला पंचायत सभापति अंबिका विनोद साहू ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से दो परिवार में शिक्षा का अलख जगाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महंगे संसाधनों की नहीं बल्कि मजबूत संकल्प,अनुशासन और निरंतर परिश्रम की आवश्यकता होती है उन्होंने महाभारत के एकलव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदारी से किया जाए। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने कहा कि शिक्षा ही समाज,प्रदेश और राष्ट्र के विकास का सशक्त माध्यम है इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हमारे मोहल्ले,गांव और आसपास में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गौरीशंकर कौशिक एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक होनहार वैष्णव ने किया। इस अवसर पर सरपंच संजय टंडन,उपसरपंच जलवती कौशिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंद अवस्थी,महामंत्री जितेन्द्र सूर्यवंशी,जलेश्वर कौशिक,नरेश मिरी,गजानंद कौशिक, पंकज कौशिक,बलभद्र महिलांगे,अंजली धुर्वे,दिलीप कौशिक,मोहन नेताम,प्राचार्य डॉ. गीता यादव,प्रधान पाठक मालिकराम मानिकपुरी,कृष्णानंद चौबे,शाखा राम निर्मलकर,रामचरण कौशिक, मेलाउ यादव,रामेश्वर श्रीवास, रंजीता केशरवानी,संध्या साहू,अनीता तिवारी,जी.पी. उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में संकुल के शिक्षकगण ,छात्र छात्राएं,पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here