महासमुंद:ग्राम बलौदा निवासी अंकित भोई को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। अंकित भोई ने “नक्सल समस्या पर केंद्रित हिंदी उपन्यासों की उपादेयता” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। श्री भोई वर्तमान में शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में हिंदी सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, साहित्यकारों, शोधार्थियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने अंकित भोई को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अंकित भोई ने अपने दादाजी स्व. श्री विपिन बिहारी भोई को प्रेरणा मानते हुए अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक डॉ. सुधीर शर्मा, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई नगर, दुर्ग, स्व. जयदेव सतपथी शासकीय बसना महाविद्यालय में हिंदी के सहायक प्राध्यापक नंदकिशोर प्रधान अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों एवं सभी शुभचिंतकों के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया है।



