Home छत्तीसगढ़ कोटेतरा के नावा तालाब में मनरेगा से हुआ कायाकल्प,गहरीकरण और सफाई से...

कोटेतरा के नावा तालाब में मनरेगा से हुआ कायाकल्प,गहरीकरण और सफाई से जल संरक्षण को मिला नया बल

0

जैजैपुर : जिला सक्ती के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी अमृत विकास तोपनो कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (आईएएस)वासु जैन की विशेष मार्गदर्शन से सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू द्वारा नावा तालाब में एक सफल अभियान चलाया गया है।

स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से ‘नावा तालाब पार’ की विशेष साफ-सफाई की गई,जिसके बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत इसके गहरीकरण की स्वीकृति प्राप्त कर विकास कार्य पूरा किया गया है। नावा तालाब पार में जमा कचरे और झाड़ियों को हटाकर आवागमन को सुगम और स्वच्छ बनाया गया है। इसके बाद मनरेगा से तालाब को गहरीकरण करते हुए जल भराव क्षमता बढ़ाने के लिए मनरेगा योजना के तहत तालाब की मिट्टी खुदाई का कार्य (गहरीकरण) स्वीकृत कराया गया, जिससे आगामी गर्मी के मौसम में जल संकट से निपटा जा सकेगा।

ग्रामीणों को मिला रोजगार: इस योजना के माध्यम से स्थानीय मजदूरों और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए , जिससे ग्रामीण मजदूरों को आजीविका मजबूत हुई है। तालाब के गहरीकरण से बारिश के पानी का बेहतर संचयन होगा, और आसपास के क्षेत्रों का भू-जल स्तर ऊपर उठेगा और किसानों को कृषि में भी मदद मिलेगी।यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जल संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिससे पर्यावरण को लाभ पहुँचने के साथ-साथ ग्रामीणों को सीधा आर्थिक लाभ भी मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here