सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ पहले इसी साल जनवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया था, जिसकी वजह से इसकी रिलीज अटक गई थी. पर हाल ही में रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी खबर सामने आई कि इस पिक्चर को A सर्टिफिकेट मिल गया है. वहीं अब रिलीज डेट को लेकर भी ताजा जानकारी सामने नहीं आई है.दरअसल, कनाडा की योर्क सिनेमा नाम की एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि ‘जन नायगन’ 24 जुलाई को रिलीज हो रही है. योर्क सिनेमा ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “आखिरकार हमारे थलपति विजय‘जन नायगन’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. कनाडा में योर्क सिनेमा द्वारा फिल्म रिलीज की जा रही है. 24 जुलाई से स्क्रीन पर लगेगी.”
टिकट बुकिंग वेबसाइट पर भी रिलीज डेट मेंशन:- इतना ही नहीं टिकट बुकिंग वेबसाइट District पर भी ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट 24 जुलाई लिखी हुई है. इस वेबसाइट पर ये भी लिखा हुआ है कि इस पिक्चर को UA16+ पर सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि, हाल ही में रिपोर्ट में A सर्टिफिकेट मिलने की बात सामने आई थी. पर फिलहाल मेकर्स की तरफ से न तो रिलीज डेट को लेकर और न ही सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर की गई है.
मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल ऐलान का इंतजार:- ये फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हुई है या नहीं, इसे कौन सा सर्टिफिकेट मिला है, क्या सच में ये फिल्म 24 जुलाई को ही रिलीज होगी? इन तमाम सवालों के जवाब तभी क्लियर होंगे जब मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान होगा. फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.



