Home छत्तीसगढ़ विशेष चिकित्सा शिविर में 243 मरीजों ने लिया लाभ, 31 स्कूली बालिकाओं...

विशेष चिकित्सा शिविर में 243 मरीजों ने लिया लाभ, 31 स्कूली बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : कलेक्टर जिला धमतरी के निर्देश एवं डॉ यू एल कौशिक CMHO के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला धमतरी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आज सिविल अस्पताल बोराई, विकासखण्ड नगरी में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ अंचल के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था।शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुधीर चटर्जी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा जैन, जनरल सर्जन डॉ. विभोर नंदा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष खालसा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संगम लुनकड़ द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। हितेंद्र साहू BPM ने बताया कि शिविर में कुल 243 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें 47 स्त्री रोग, 35 नेत्र रोग, 41 मेडिसिन, 51 जनरल सर्जरी, 39 शिशु रोग तथा 21 हड्डी रोग के मरीज शामिल रहे। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श, जांच की सुविधा एवं उपलब्धता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।शिविर के दौरान 31 स्कूली बालिकाओं को एचपीवी (HPV) टीका भी लगाया गया। यह टीकाकरण गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही छात्राओं एवं अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी बीमारी के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

डॉ डी ऐन सोम BMO नगरी ने स्वास्थ्य विभाग एवं IMA धमतरी के समन्यव से शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, मितानिनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के निरंतर आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिविर में डॉ नरेन्द्र डॉ देविका डॉ मिथलेश डॉ रेणुका श्री संजीव साहू RMA सहित चिरायु दल के सदस्यों , स्थानीय मितानीन ग्राम सरपंच बोराई का विशेष सहयोग रहा l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here