Home छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर प्रदेश अध्यक्ष...

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा

0

एमसीबी, मनेंद्रगढ़/ अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी के निर्देश पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में हरित क्रांति अंतर्गत एक एक फलदार वृक्षों का रोपण अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्यगण कर रहे है। इसी कड़ी में अभियान की शुरुआत मध्यप्रदेश से हुई इसके बाद छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष द्रोणाचार्य दुबे ने एमसीबी जिले के मेडिकल कॉलेज परिसर मनेंद्रगढ़ से चंदन का एक पौधा लगाकर अभियान की नींव रखी। विदित हो को प्रदेश भर में हरित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को लेकर सरकार और उसके सभी तंत्र बड़ी मात्रा में वृक्षारोपण कर रहे है ताकि प्रदेश हरिहर छत्तीसगढ़ बना रहे और यहां का वातावरण स्वच्छ जल स्वच्छ वायु से परिपूर्ण हो।

इसी दिशा में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के हाईकमान के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के एमसीबी से प्रदेश अध्यक्ष द्रोणाचार्य दुबे ने अभियान की शुरुआत की और सभी से एक एक फलदार वृक्ष लगाने की अपील की। ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ में अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चंदन का वृक्ष प्रदेश अध्यक्ष को भेंट कर की। समिति की ओर से किए गए इस सामाजिक कर्तव्य वृक्षारोपण अभियान का उपस्थित सभी लोगों ने तारीफ की और कहा कि समाज के लिए समाज हित में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ पूरी ईमानदारी के साथ कर रहा है। इस दौरान एमसीबी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह, मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रवीण निशी तथा बड़ी संख्या में जिले के पत्रकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here