राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- जिले के होनहार छात्र दुशांत सिन्हा, पिता ताराचंद सिन्हा का प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन हुआ है।प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का अंतिम परिणाम जून 2026 में घोषित किया गया, जिसमें दुशांत सिन्हा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की चयन सूची में 7वाँ स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है।दुशांत की इस सफलता पर उनके परिवारजनों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



