Home छत्तीसगढ़ खुड़िया रानी धाम में 27 जुलाई को स्वच्छता महाअभियान, जिलेभर के विभागों...

खुड़िया रानी धाम में 27 जुलाई को स्वच्छता महाअभियान, जिलेभर के विभागों के साथ श्रद्धालु गण करेंगे श्रमदान

0

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर बगीचा, अमनपथ : प्रसिद्ध पर्यटन व आस्था स्थल खुड़िया रानी धाम में सोमवार, 27 जुलाई 2026 को होगा संयुक्त स्वच्छता महाअभियान आयोजित किया जाएगा। खुड़िया रानी सेवा समिति के आह्वान पर होने वाले इस अभियान में वन विभाग सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, समिति के सदस्य, ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ श्रमदान करेंगे।
प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक चलने वाले इस महाअभियान में मंदिर परिसर, पहुंच मार्ग तथा आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य खुड़िया रानी धाम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।
खुड़िया रानी सेवा समिति ने जिलेवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और सभी श्रद्धालुओं से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रमदान करने की अपील की है। समिति का कहना है कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का सम्मान भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here