Home छत्तीसगढ़ अंतर जिला विधायक कप डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का फाइनल आज, खेल...

अंतर जिला विधायक कप डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का फाइनल आज, खेल प्रेमियों में उत्साह

0

चिरमिरी : चिरमिरी के अमरकुंज क्रीड़ा स्थल, डोमनहिल में आयोजित अंतर जिला विधायक कप डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य फाइनल एवं समापन समारोह शनिवार, 25 जुलाई को शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर रामनरेश राय करेंगे।

समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले, नगर निगम चिरमिरी के सभापति संतोष सिंह, एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक बसंत विजय सिंधुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, एसईसीएल कुरासिया के उप क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, पूर्व महापौर डमरू बहरा, जिला फुटबॉल संघ एमसीबी के कार्यवाहक सचिव कंचन पाल तथा पार्षद संजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया है। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम हैं तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों, नागरिकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे 25 जुलाई, शाम 5 बजे अमरकुंज क्रीड़ा स्थल, डोमनहिल पहुंचकर फाइनल मुकाबले और समापन समारोह के साक्षी बनें तथा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here