Home छत्तीसगढ़ किरंदुल में गूंजा विकास का शंखनाद! नामांकित पार्षदों ने ली शपथ, अब...

किरंदुल में गूंजा विकास का शंखनाद! नामांकित पार्षदों ने ली शपथ, अब बदलेगा शहर का भविष्य….

0

किरंदुल:- नगर पालिका परिषद किरंदुल में नामांकित पार्षदों (एल्डरमेन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। नगर पालिका के सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा-88 के विधायक चेतराम अटामी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने की।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष बाबलू सिद्दीकी सहित समस्त पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र की विशेष भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। समारोह के दौरान नव-नामांकित पार्षदों शेख नजमुल हक़, संजीव दास, पी. श्रीनु, सुनीता साहू एवं ज्योत्सना सेवई को विधिवत शपथ दिलाई गई। सभी पार्षदों ने नगर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। नगर में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पालिका परिषद किरंदुल में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह आयोजन सुशासन और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here