Home छत्तीसगढ़ जैतपुरी से साकरा तक सड़क की स्थिती दयनीय स्कूली छात्र छात्राऐ हो...

जैतपुरी से साकरा तक सड़क की स्थिती दयनीय स्कूली छात्र छात्राऐ हो रहे परेशान बारिश होते ही नही चला पाते सायकल

0

एक जगह गिट्टी डालकर वाहवाही लूट रही सिहावा विधायक

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम ने बारिश मे एक दिन सडक मे सफर कर एक गढ्ढे मे गिट्टी डलवाकर सडक मरम्मत व पेचवर्क का कार्य करा कर विकास कार्य की वाहवाही लूट रही मगर हकीकत कुछ और ही है आज इस मार्ग मे स्कूली छात्र छात्राए दो पहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम मे डालकर सफर करते हुए क्षेत्र की जनप्रतिनिधियो को कोस रहे
हाल ही में विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विधायक अंबिका मरकाम ने स्वयं इस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्वयं विधायक का वाहन भी इस मार्ग से कठिनाई पूर्वक गुजर पाया। यह मार्ग नगरी एवं कांकेर क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, यात्री बसें, मालवाहक वाहन एवं अन्य छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं

सड़क की जर्जर स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एवं कार्यपालन अभियंता (ईई), धमतरी से चर्चा कर निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त है, वहां तत्काल अस्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके और आवागमन पूरी तरह बाधित न होने पाए। विधायक के निर्देश पर विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर रानीगाव मे एक जगह गिट्टी डालकर वाहवाही लूटने का कार्य किया जा रहा बता दे साकरा से काकेर जोडने वाली प्रमुख मार्ग साकरा से जैतपुरी तक सडक की स्थिती काफी दयनीय है जहा बडी बडी बसे रेत से भरी हाईवा मालवाहक गाडियो का दबाव हमेशा बना रहता है और इस मार्ग मे पाच हाई स्कूल है जहा स्कूली छात्र छात्राऐ रोजाना सायकल से सफर करते है एक गाडी आने से छात्र छात्राऐ जगह देखकर उस गाडी के जाने के बाद ही निकल पाते है सडक किनारे बडे बडे गढ्ढे गढ्ढो मे पानी कई बार तो छात्रो के कपडे भी वाहनो के चलने से किचड हो जाते है ऐसे मे छात्रो को काफी परेशानियो का सामना करना पडता है नगरी–कांकेर मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेलरगांव प्रवास के दौरान की गई थी, किंतु आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस महत्वपूर्ण सड़क के स्थायी निर्माण की मांग कर रही है। इस मांग को पूरा कराने के लिए वे शासन स्तर पर निरंतर प्रयासरत हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here