Home छत्तीसगढ़ 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

0

एस एच अज़हर अमन पथ किरंदुल : दंतेवाड़ा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा दंतेवाड़ा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन 3 एवं 4 अगस्त को जावंगा स्थित एजुकेशन सिटी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष, 28 से 35 वर्ष, 35 से 45 वर्ष तथा 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत एवं युगल वर्ग की विभिन्न योगासन स्पर्धाएं आयोजित होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

दंतेवाड़ा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगत राम साहू ने कहा कि जिला योगासन चैम्पियनशिप जिले के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। किरंदुल के लिए छबील साहू, बचेली के लिए पूर्णिमा साहू, दंतेवाड़ा के लिए भगत राम साहू, गीदम के लिए भारत, बारसूर के लिए पारस ठाकुर, कटेकल्याण के लिए नरेश साहू, सुकमा के लिए हितेश तिवारी तथा बीजापुर के लिए मनीष झाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here