Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने 9 गौवंशों को...

बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने 9 गौवंशों को कुचला

0

बिलासपुर : बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर गतौरी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नन्हा बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के साथ गौसेवकों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद करीब 10 गौवंश उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 9 गौवंशों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बछड़े को तत्काल गौरी गोपाल गौ सेवा धाम, छतौना पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक, गौसेवक और पुलिस मौके पर पहुंची। मृत गौवंशों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों और गौसेवकों का कहना है कि बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने, संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेत लगाने तथा गौवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here