Home छत्तीसगढ़ चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़-झारखंड के मजदूरों पर टूटा कहर, 7 की मौत,...

चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़-झारखंड के मजदूरों पर टूटा कहर, 7 की मौत, 11 घायल

0

चमोली :उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर – पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम को अचानक  पानी भर गया। जिला प्रशासन ने राहत अभियान शुरू करते हुए टनल में काम कर रहे 22 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे में 11 श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं, इनमें झारखंड के 5, बिहार के 2, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब और हिमाचल के 1-1 मजदूर हैं। छह मजदूर अब भी लापता है। बता दें कि बीते दिसंबर में भी इसी टनल में लोको ट्रेन टकरा गई थी।

मलबे का सैलाब बहने लगा

विष्णुगाड – पीपलकोटी पनबिजली परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम जो हुआ, वह अंदर मौजूद मजदूरों के लिए जिंदगी और मौत के बीच कुछ सेकंड की जंग थी। पहाड़ का मलबा और पानी इतनी तेजी से टनल में घुसा कि मजदूरों को कुछ समझने तक का मौका नहीं मिला। घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे, तभी भूस्खलन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here