Home छत्तीसगढ़ एक्सपायर बीमा वाले हाइवा ने ली BJP बूथ अध्यक्ष की जान

एक्सपायर बीमा वाले हाइवा ने ली BJP बूथ अध्यक्ष की जान

0

देऊरमाल हादसे के बाद RTO की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ / छाल : छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देऊरमाल के पास गुरुवार 13 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष *जागर साय जो कि स्कूटी पर सवार*हो कही जा रहे थे की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवा क्रमांक *CG 12 S 5281 की ठोकर से यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही छाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रकरण दर्ज किया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। जागर साय के निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

 बीमा खत्म, फिर भी सड़क पर दौड़ रहा था हाइवा
इस हादसे के बाद अब वाहन के दस्तावेजों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल हाइवा का बीमा समाप्त होने के बावजूद वह सड़क पर संचालित हो रहा था।

यदि जांच में यह बात सही पाई जाती है तो यह परिवहन विभाग एवं RTO की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

 RTO की निगरानी पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वाहन का बीमा ही नहीं था तो वह सड़क पर कैसे दौड़ रहा था? क्या वाहन के फिटनेस, परमिट और टैक्स की नियमित जांच नहीं होती? एक तरफ विभाग नियमों का पालन कराने की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ इसी लापरवाही से एक जनप्रतिनिधि की जान चली गई।

प्रशासन ने शुरू की सहायता प्रक्रिया
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया तहसीलदार के माध्यम से तत्काल शुरू की गई है।

मांग: हो कड़ी कार्रवाई
ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पूरे मामले में हाइवा के समस्त दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि बीमा समाप्त होने के बाद भी वाहन चल रहा था तो वाहन मालिक, चालक एवं निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

देऊरमाल की यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा एवं सिस्टम की लापरवाही को उजागर करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here