Home छत्तीसगढ़ किसान विपणन सहकारी समिति गुण्डरदेही में हुआ ध्वजारोहण

किसान विपणन सहकारी समिति गुण्डरदेही में हुआ ध्वजारोहण

0

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : किसान विपणन सहकारी समिति मर्यादित गुंडरदेही में 80 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र राय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री राय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता के इतिहास को बताया एवं वीर शहीदों को नमन किया। प्रमोद जैन ने तिरंगा यात्रा के बारे में बताते हुए मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्य अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारीयो, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को कोटि कोटि नमन किये।इस अवसर पर प्रबंधक सोमेंद्र साहू, प्राधिकृत अधिकारी विजय सिन्हा, खाद्य निरीक्षक एकांत वर्मा , सहायक प्रबंधक संतोष चंद्राकर एवं पीडीएस प्रभारी जनेश्वर कुमार साहू ,कर्मचारी शिवकुमार साहू, हेमंत, गुलाब चौहान, प्रिंस चंद्राकर, तरुण सोनकर, डोमार देशमुख, खूब दास कोठारी एवं समस्त कर्मचारी एवं विक्रेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here