Home छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़ जलप्रदाय गृह में शान से फहराया तिरंगा

मनेन्द्रगढ़ जलप्रदाय गृह में शान से फहराया तिरंगा

0

जल प्रभारी पार्षद दयाशंकर यादव ने किया ध्वजारोहण, सीएमओ, अध्यक्ष, पार्षद एवं कर्मचारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

मनेन्द्रगढ़ :  देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ जलप्रदाय गृह में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहां जल प्रभारी पार्षद दयाशंकर यादव ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ, नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त पार्षदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में नगर पालिका परिवार के बीच आपसी सौहार्द और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से नजर आई।

जलप्रदाय गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र पर्व केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और सेवा भावना को मजबूत करने का अवसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here