
सक्ती : हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया सक्ती जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी मनमोहक प्रस्तुति उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित जिला मुख्यालय में देश का अस्सीवां (80वां) स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही इस अवसर पर शहीदों के परिजनों और मीशाबंदियों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, टिकेश्वर गबेल, रामनरेश यादव, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधिक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राए एवं जिलेवासी उपस्थित थे।
कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। जिला पुलिस बल प्लाटून महिला वर्ग नेतृत्वकर्ता प्रशिक्षु उप निरिक्षक सुश्री पूजा यादव को प्राप्त हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती, अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती, गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती, जेबीडीएवी स्कूल सक्ती सहित कुल 4 स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की धुन पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती को, द्वितीय पुरस्कार जेबीडीएवी स्कूल सक्ती, तृतीय पुरस्कार गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती को प्राप्त हुआ।





