Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, टाउन हॉल और शहीद...

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, टाउन हॉल और शहीद स्मारक के रेनोवेशन के लिए 50-50 लाख रुपये मंजूर

0

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और उनके जीवन परिचय को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 15 अगस्त से 21 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस प्रदर्शनी को देखने जरूर आएं। इससे स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों के योगदान के बारे में जानकारी मिलेगी और निश्चित रूप से ज्ञानवर्धन होगा।

टाउन हॉल के रेनोवेशन के लिए 50 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल की ऐतिहासिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भवन बहुत ही महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है, लेकिन अब इसमें रेनोवेशन की आवश्यकता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने टाउन हॉल के रेनोवेशन के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका आवश्यक जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

शहीद स्मारक के लिए भी 50 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के अमर शहीदों की स्मृति में बनाए गए शहीद स्मारक के रेनोवेशन के लिए भी 50 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक में भी कुछ आवश्यक सुधार और रेनोवेशन की जरूरत है, जिसे पूरा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से टाउन हॉल और शहीद स्मारक के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को गति मिलने की उम्मीद है। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित प्रदर्शनी लोगों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here