Home छत्तीसगढ़ बोल बम समिति देउरपारा में हजारों शिव भक्तों को दिलाई नशामुक्ति की...

बोल बम समिति देउरपारा में हजारों शिव भक्तों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

0

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज नगरी ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत


संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र नगरी द्वारा बोल बम समिति देउरपारा में विशेष नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों एवं कांवरियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बोल बम समिति देउरपारा के पदाधिकारियों द्वारा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति की ओर से उन्हें शिव प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारीज नगरी की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने उपस्थित शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशे को जीवन की खुशियों और सकारात्मक सोच में बाधक बताते हुए युवाओं एवं आम नागरिकों से नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया।

उन्होंने शिव भक्तों को नशे के विभिन्न दुष्प्रभावों से अवगत कराया और स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हजारों शिव भक्तों एवं कांवरियों को नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की सामूहिक प्रतिज्ञा कराई गई।

इस अवसर पर बोल बम समिति देउरपारा के पदाधिकारी एवं सदस्य, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी के भाई-बहन तथा बड़ी संख्या में शिव भक्त और कांवरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया और नशामुक्त समाज निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here