संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :नगरी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ हुई। सबसे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में प्राचार्य रमेश कुमार टंडन ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत में सरपंच उत्तम नेताम, आंगनबाड़ी भवन में ग्राम सभा अध्यक्ष श्रीमती सतरूपा तमोवंशी, लघुवनोपज सहकारी समिति कार्यालय में नरसिंह मरकाम तथा शिव मंदिर चौक में वरुण वट्टी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चे देशभक्ति के जयकारे लगाते हुए गांव की गलियों से गुजरे। ग्रामीण महिलाओं ने अपने घरों के सामने भारत माता के चित्र एवं तिरंगे झंडे की आरती उतारकर राष्ट्रध्वज और देश के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा व्यक्त की। पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
प्रभात फेरी एवं रैली के पश्चात आयोजित सभा में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण भी दिए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच उत्तम नेताम ने सभी ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले आठ विद्यार्थियों को एक -एक हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्कूल स्तर पर बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र तेजेश्वर कोसरिया का सम्मान किया गया सरपंच उत्तम नेताम ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि आगामी परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ उन्हें उत्कृष्ट परिणाम दिलाने वाले शिक्षकों को भी ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल बना।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डोमार सिंह ध्रुव और नीलम शांडिल्य ने किया ।
कार्यक्रम में उपसरपंच जयकृष्ण साहू, ग्राम पटेल गिरधर सिंह वट्टी, शाला समिति अध्यक्ष केशव प्रजापति, उपाध्यक्ष संतोषी नागेश, संतोष निषाद ,नीलम कुंजाम,नरेश सोरी,सूरज मरकाम, रामदास बघेल, रामलालकुंजाम,प्रतिभा साहू,वार्ड पंच यशोदा मरकाम,गंगा यादव, सरस्वती मानिकपुरी, सविता नेताम, मधु वट्टी, दशरथ सोम, पूनम प्रजापति,डोमार प्रजापति,पोखन नेताम, पूर्णंजय भंडारी, उत्तम नेताम, शालानायक दुष्यंत मांडवी, उपशालानायक विश्वास मानिकपुरी, भोजराज मरकाम,माखन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समाज के प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।



