
रायगढ़ : बरसात में बारिश ने नगर निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी हैमामला रायगढ़ स्टेडियम के सामने ओम विहार जाने वाले मार्ग के किनारे नाली गंदगी से बजबजा रही नाली का पानी बारिश के कारण बहकर सड़क में आ गया है इसके चलते लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां के वार्डों में बनाई गई नालियों की सही समय में सफाई नहीं होने के कारण नालियां कचरों से अटी पड़ी है। जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण बारिश के समय में इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के चलते नालियों की गंदगी निकलकर सड़क में आ गई है इससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
नाली में काफी कूड़ा करकट जम गया है जो पानी के गिरने से कचरा रोड पर आ गया है तथा बदबू भी आने लगी है। आस पास के दुकानदारों ने बताया कि वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए वार्ड प्रतिनिधियों द्वारा बड़ी बड़ी बातें की जाती है लेकिन जमीनी हकीकत देखें तो काफी उल्टा है। अपने ही वार्डों की नालियों की सफाई कराने में लापरवाही बरत रहे है।
बरसात के समय में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। नालियों में गंदगी फैली रहने से मच्छर व कीड़े मकोड़े का प्रकोप बढ़ने लगता है। इससे बीमारी भी फैलने लगती है।






