Home मनोरंजन यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’वर्ल्डवाइड 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी, 21 अगस्त...

यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’वर्ल्डवाइड 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग..

0

केजीएफ स्टार यश अब अपनी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं. केजीएफ 2 के बाद यश इस फिल्म से बड़े पर्दे पर दमदार कमबैक की तैयारी में हैं. मेकर्स ने काफी पहले ही बताया था कि वो अपनी इस फिल्म को वर्ल्डवाइड बड़े पैमाने पर रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं. अब मेकर्स की प्लानिंग का नतीजा भी दिखने लगा है. पता चला है कि ‘टॉक्सिक’ को वर्ल्डवाइड करीब 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा. किसी भारतीय फिल्म के लिए ये एक रिकॉर्ड होगा.

21 अगस्त से ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग शुरू होगी:– यश की ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त यानी इस शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगी. फिल्म 26 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है. ऐसे में एडवांस बुकिंग के लिए पांच दिनों का वक्त दिया गया है. यश के फैंस इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से एक्साइटेड हैं. पर एडवांस बुकिंग के खुलने के बाद फिल्म का बज़ और ज्यादा बढ़ने की बात कही जा रही है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसमें हुमा कुरैशी, नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियां भी अहम रोल में हैं.

‘रामायण: पार्ट 1’ का भी इंतज़ार:- यश एक तरफ तो ‘टॉक्सिक’ की रिलीज़ और प्रमोशन में बिज़ी हैं. वहीं दूसरी तरफ देश की सबसे महंगी फिल्म  ‘रामायण‘ का भी वो हिस्सा हैं. इसमें उन्होंने रावण का रोल निभाया है. साथ ही यश फिल्म को नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. यानी साल 2026 यश के करियर के लिए बेहद अहम होने वाला है. ‘रामायण: पार्ट 1’ भारत में 8 और विदेश में 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here