Home व्यापार त्योहारी सीजन में इस बार महंगी हुई चीनी के दाम, इस वजह...

त्योहारी सीजन में इस बार महंगी हुई चीनी के दाम, इस वजह से बढ़ी कीमत…

0

मध्य प्रदेश में चीनी के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बीते महज 18 दिनों में चीनी के दाम करीब 18 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं. भोपाल के थोक बाजार में चीनी का भाव अब 61 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. व्यापारियों का दावा है कि चीनी के दाम में इतनी तेजी पहले कभी देखने को नहीं मिली.व्यापारियों के मुताबिक चीनी के दाम बढ़ने की एक बड़ी वजह स्टॉक को लेकर सरकार की नीति है. उनका कहना है कि फिलहाल केंद्र सरकार ने चीनी की स्टॉक लिमिट काफी बढ़ाकर रखी है. व्यापारियों का मानना है कि अगर स्टॉक सीमा कम की जाए तो बाजार में उपलब्धता बढ़ सकती है और कीमतों पर कुछ नियंत्रण हो सकता है.

एथेनॉल उत्पादन से भी महंगी हुई चीनी;- दूसरी बड़ी वजह गन्ने का एथेनॉल उत्पादन में बढ़ता इस्तेमाल बताया जा रहा है. गन्ने का एक हिस्सा चीनी बनाने की बजाय एथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल होने से चीनी का उत्पादन प्रभावित हुआ है. बाजार में मांग के मुकाबले सप्लाई कम होने का असर सीधे कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

क्या और बढ़ेंगे चीनी के दाम:- आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में चीनी की बढ़ती कीमतों का असर मिठाई और दूसरी खाद्य वस्तुओं पर भी पड़ सकता है. व्यापारियों का कहना है कि अगर कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में चीनी और महंगी हो सकती है. यानी इस बार त्योहारों पर मिठाई खरीदना भी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here