Home छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर एमसीबी में महत्वपूर्ण बैठक, 30 अगस्त से...

युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर एमसीबी में महत्वपूर्ण बैठक, 30 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन वोटिंग

0

मनेंद्रगढ़ :  छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर शनिवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। होटल हसदेव इन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस के ZRO आरिफ नवाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के आगामी चुनाव की प्रक्रिया, सदस्यता अभियान और ऑनलाइन मतदान को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस की मेंबरशिप लॉन्च भी की गई। ZRO आरिफ नवाज ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त से 29 सितंबर तक IYC App के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग कराई जाएगी।

ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनात्मक पदों के लिए चुनाव संपन्न कराया जाएगा। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया और ऑनलाइन मतदान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिले के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को आगामी संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा निर्धारित समयावधि में सदस्यता एवं ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here