सक्ती : पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर सेल सक्ती को मिली बड़ी सफलताजिले के आम नागरिकों के गुम हुए मोबाइल का साइबर सेल द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत साइबर सेल ने 100 नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए है
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। इन मोबाइल फोन की तकनीकी सहायता से पतासाजी कर साइबर सेल द्वारा जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन की जानकारी सभी थाना एवं चौकी से एकत्र कर उनकी तलाश एवं बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।जनवरी 2026 से अब तक 240 मोबाइल साइबर सेल पुलिस टीम को बरामद करने में सफलता मिली जिनकी कुल अनुमानित कीमत *50 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूर्व में 140 नग मोबाइल फोन, धारकों को दिए गए एवं 100 नग बरामद मोबाइल फोन आज उनके धारकों को वापस किए गए।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा हम मोबाइल फोन का आज छोड़ चुके थे परंतु शक्ति साइबर पुलिस की टीम ने हमारे मोबाइल बरामद कर जो हमें वापस दिलवाया है इससे शक्ति पुलिस के कार्य शैली पर हमें गर्व है एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने आम जनों से अपील करते हुए कहा भीड़भाड़ वाले स्थानों, हाट-बाजार, मेला एवं मड़ाई आदि में मोबाइल फोन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें इस कार्रवाई में साइबर सेल पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित एवं संभालकर रखें। मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी थाना क्षेत्र में सुचना देने की बात कही एवं मोबाइल फोन का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि ऐसे स्थानों पर मोबाइल गुम होने की घटनाएं अधिक होती हैं।
यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में कोई मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिले तो उसे अपने पास रखने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना में जमा कराएं और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
पुलिस ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से भी अपील की है कि *बिना बिल एवं IMEI नंबर दर्ज किए किसी भी व्यक्ति से मोबाइल फोन न खरीदें।* ऐसा मोबाइल चोरी का हो सकता है अथवा किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल किया गया हो। चोरी अथवा आपराधिक गतिविधि से जुड़े मोबाइल की खरीद-फरोख्त में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान
उक्त कार्रवाई में साइबर सेल सक्ती के प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक कमल किशोर सिदार, पवन सांडे, जितेन्द्र कंवर, कमलेश लहरे, फारूक खान, अलेक्स मिंज, दीपक साहू एवं गोपाल साहू* का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





