Home छत्तीसगढ़ महासमुंद प्रेस क्लब का चुनाव आज:अध्यक्ष पद के लिए पहली बार त्रिकोणीय...

महासमुंद प्रेस क्लब का चुनाव आज:अध्यक्ष पद के लिए पहली बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

0

महासमुंद :  प्रेस क्लब महासमुंद के द्विवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए आज रविवार को कॉलेज रोड स्थित प्रेस क्लब भवन में चुनाव हो रहा। इस बार अध्यक्ष पद पर पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला हैं। अध्यक्ष पद के लिए विजय चौहान, जसवंत पवार और आशुतोष शर्मा मैदान में हैं। वहीं सहमंत्री पद के लिए लक्ष्मीनाथ चंद्राकर और कुंजू रात्रे के बीच मुकाबला है।

प्रेस क्लब का यह छठवां चुनाव
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सहमंत्री तथा प्रचार एवं संगठन मंत्री सहित कुल छह पदों के लिए मतदान होगा। शेष पांच कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा प्रेस क्लब के संविधान के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। चुनाव अधिकारी शकील लोहानी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त की दोपहर 12 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। 12 से 12:30 बजे तक नामांकन आवेदन प्राप्त, 12:30 से 1 बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। बाद दोपहर 1 से 1:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि 2 से 2:20 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। दोपहर 2:30 बजे पदवार अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 4:15 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा।

निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए संविधान के अनुसार पांच कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन करेंगे। बाद सभी निर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इन पदों के लिए तस्वीर लगभग साफ
अध्यक्ष व सहमंत्री पद के अलावा अब तक उपाध्यक्ष के लिए आशीष साहू, महामंत्री के लिए अमित हृषीकर, कोषाध्यक्ष के लिए महेन्द्र यादव तथा प्रचार एवं संगठन मंत्री पद के लिए सोहेल अकरम का एकल नाम सामने आया है। हालांकि नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सभी पदों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।

समर्थन जुटाने का दौर जारी
इधर, चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रेस क्लब में चुनावी माहौल नजर आने लगा है। प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए सदस्यों के घरों और कार्यालयों तक पहुंचकर व्यक्तिगत मुलाकात कर रहे हैं। खासतौर पर अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। संपर्क, संवाद और समर्थन जुटाने का दौर लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here