एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल : पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा जितेंद्र कुमार खूंटे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किरंदुल पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
प्रार्थी द्वारा थाना किरंदुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19-20/08/2026 के दरम्यानी रात में के.व्ही.एस. गोदाम पेट्रोल पम्प के पास किरन्दुल में प्रार्थी के गोदाम के दीवार को तोड़कर गोदाम में रखे MS प्लेट छोटा बड़ा, एंकर बोल्ट, वेल्डिंग मशीन, मोबाईल 02 नग व अन्य लोहे का स्कैप जिसकी कुल अनुमानित कीमत 61,800 रूपये को चोरी कर ले गये है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक-54/2026 धारा 331 (4), 305 (A) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी से पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसके कब्जे से चोरी का माल मशरूका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- आरोपी छोटू कड़ती पिता मंगू कड़ती उम्र-25 वर्ष पता – ग्राम मदाड़ी पटेलपारा थाना टिकनपाल
बरामद मशरूका एवं जप्ती
वेल्डिंग मशीन
केबल वायर
लोहे का एंगल
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम की इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, PSI हेमचंद पटेल, PSI सूरज गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मनबोध पोयाम आरक्षक 405 धनंजय गंजीर, आरक्षक 131 जोगा कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




