Home छत्तीसगढ़ चिचोला से डोंगरगढ़ के लिए निकली कांवड़ यात्रा, चुम्मन साहू ने किया...

चिचोला से डोंगरगढ़ के लिए निकली कांवड़ यात्रा, चुम्मन साहू ने किया भव्य स्वागत

0

छुरिया : सावन सोमवार के पावन अवसर पर चिचोला राम मंदिर से 100 से अधिक कांवड़िए पवित्र जल लेकर डोंगरगढ़ स्थित श्री जटाशंकर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया।

इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य चुम्मन साहू ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी की व्यवस्था भी की। स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

चिचोला राम मंदिर से पवित्र जल लेकर निकले कांवड़िए डोंगरगढ़ पहुंचकर श्री जटाशंकर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर चुम्मन साहू ने सभी कांवड़ियों को सावन सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखें।

कांवड़ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में चंद्रिका प्रसाद डडसेना, सरपंच चतुर पाल सिंह, एकनाथ सिन्हा, पूर्व सरपंच अतीश सिन्हा, गिरवर साहू, बेदराम ताम्रकार, अशोक वर्मा, देवेंद्र यादव, पीताम्बर सिन्हा, धिरपाल धनकर एवं टाकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here