महासमुंद : प्रेस क्लब महासमुंद के नए पदाधिकारियों वर्ष 2026-28 के लिए का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर विजय चौहान ने 16 मत प्राप्त कर विजयी पताका लगाया । उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशुतोष शर्मा को 10 तथा जसवंत पवार को 7 मत मिले।प्रेस क्लब महासमुंद का चुनाव सम्पन्न, 35 में से 33 मतदाताओं ने किया मतदान
महामंत्री पद के लिए अमित हिशिकर ने 20 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि सोहेल अकरम को 13 मत मिले। सहमंत्री पद पर लक्ष्मीनाथ चंद्राकर ने सर्वाधिक 22 मत प्राप्त कर कुंजू रात्रे को पराजित किया, जिन्हें 11 मत प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष पद पर आशीष साहू तथा प्रचार एवं सूचना मंत्री
पद पर छबि साहू का एकल नामांकन होने के कारण तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी शकील लोहानी, सह निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सोनी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, अभ्यर्थि सूची का प्रकाशन तथा नाम वापसी की प्रक्रिया 23 अगस्त को निर्धारित समयानुसार पूरी की गई। बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक मतदान हुआ। शाम 4:15 बजे से मतगणना प्रारंभ की गई और परिणाम घोषित किए गए। परिणाम के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ-प्रतिज्ञा ग्रहण की। प्रेस क्लब महासमुंद में कुल 35 मतदाता थे, जिनमें से 33 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जबकि 2 मतदाता अनुपस्थित रहे। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों के संरक्षण, प्रेस क्लब की गरिमाबनाए रखने, पत्रकारों के बीच एकता एवं संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
मतदान में श्रीरामकुमार तिवारी, ‘सुमन’, संजय डफले सालिकराम कन्नौजे, आनंदराम पत्रकारश्री, उत्तरा विदानी, जसवंत पवार, केपी साहू, संजय महंती, प्रभात महंती, विपिन दुबे, रविन्द्र विदानी, आशुतोष शर्मा, विजय चौहान, रत्नेश सोनी, जितेन्द्र सतपथी, लक्ष्मीनाथ चन्द्राकर ललित मानिकपुरी, महेन्द्र यादव, देवीचंद राठी, अमित हिशीकर, संजय यादव, अनिल चौधरी, आशीष साहू, भरत यादव, नवीन हिंडोचा, चमन साहू, प्रज्ञा चौहान, पोषण कन्नौजे, विक्रम साहू, छविराम साहू, कुंजराम रात्रे, सोहेल अकरम, अजय पाण्डेय ने हिस्सा लिया।




