Home छत्तीसगढ़ संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत राजपुर विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत राजपुर विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी  : विकास खंड नगरी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर, में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत श्लोक वाचन,सूक्ति, संस्कृतगीत, संस्कृत भाषण, संवाद एवं संस्कृत भाषा के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संस्कृत व्याख्याता डोमार सिंह ध्रुव ने कहा है कि संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन एवं समृद्ध भाषा है। संस्कृत भाषा ही सभी भाषाओं की जननी है।उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा की प्राचीनता, वैज्ञानिकता, साहित्यिक समृद्धि तथा वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने ,संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य रमेश कुमार टंडन ने संस्कृत सप्ताह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी समृद्ध भारतीय ज्ञान-परंपरा एवं संस्कृति की महत्वपूर्ण भाषा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि और गौरव की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति प्रेम, रुचि एवं सम्मान की भावना विकसित करना रहा। इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर विद्यार्थियों की सहभागिता रही है।सभी प्रतिभागियों को कापी देकर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शाला उप नायक विश्वास मानिकपुरी ने किया ।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति पूर्वअध्यक्ष संतोष निषाद ने संस्कृति में संस्कृत की महत्ता बताते हुए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल की अपील करते हुए शाला स्तर पर प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एक हजार,पांच सौ और तीन सौ रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में रामलाल कुंजाम, व्याख्याता श्रीमती राजेश्वरी कुंजाम,सुनीता कोसरे,नीलम शांडिल्य,रीमा शांडिल्य, लक्ष्मीनाथ ओटी, शालानायक दुष्यंतमंडावी,सचिव चोमनदेव प्रजापति सहित स्टाफ सदस्य छात्र छात्राये उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here