Home छत्तीसगढ़ सांकरा में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बैठक, युवाओं को पार्टी से...

सांकरा में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बैठक, युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर

0

सत्येन्द्र चेलक के समर्थन में युवाओं ने भरी हुंकार

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : विकासखंड नगरी के ग्राम सांकरा में आगामी युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सत्येन्द्र चेलक के समर्थन में एकजुटता दिखाई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक युवाओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने और मतदान के माध्यम से सत्येन्द्र चेलक के पक्ष में समर्थन जुटाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की मजबूती और युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मजबूत एवं सक्रिय नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने सत्येन्द्र चेलक को युवाओं की उम्मीदों और आवाज का प्रतिनिधि बताते हुए उनके समर्थन में मतदान की अपील की।

बैठक में युवा कांग्रेस के आगामी चुनाव, संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव युवाओं को नेतृत्व की नई जिम्मेदारियां देने का महत्वपूर्ण अवसर है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ ऐसा नेतृत्व जरूरी है, जो युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करे। इसी उद्देश्य को लेकर संगठन में दमदार युवा नेतृत्व को आगे लाने प्रयास किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने से कांग्रेस में युवाओं की नई फौज तैयार होगी।

बैठक में मुख्य रूप से दीपक सोनकर नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका धमतरी, यश राजपूत, दिलीप सेन, भोज कुमार साहू, भरत लहरे, नितिन पिंकी यदु उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस, तुकाराम साहू, सौरभ राजपूत, सूरज पटेल, उदित नारायण सोनी, नंदलाल निषाद, गीतेश्वर बिसेन, हजारी सेन, बलराम ठाकुर, गोपीचंद, रेखराज, पप्पू भंडारी, गुमान मेमन, भावेश साहू, उदेश राम, पुरुषोत्तम पटेल, कुलेश्वर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, धनेश पटेल, समीर तारक, गणेश साहू एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी लकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के जरिए युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती नजर आई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने पसंदीदा नेतृत्व के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here