संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शिव शक्ति राजमिस्त्री संघ लिखमा/घुटकेल के तत्वाधान मे भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना एवं एक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन रंगमंच स्कूल पारा लिखमा घुटकेल में रखा गया जिनके मुख्य अतिथि कैलाश जैन(बोराई) थे जहा जैन ने कहा की जिले का अंतिम छोर बोरई मे भगवान विश्वकर्मा जंयंती क्षेत्र के मिस्त्री संघ द्वारा बडे ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया और ये हमारे राजमिस्त्री संघ हर वर्ष भगवान की मूर्ती स्थापित करते आ रहे है और इन्ही के आशीर्वाद से मिस्त्री संघ आज तरक्की के ओर अग्रसर है जहा अध्यक्षता सोनराज वट्टी जनपद सदस्य बोरई, बीरेन्द्र यादव अध्यक्ष ग्राम विकास समिति,राधा बाई नेताम सरपंच ग्राम पंचायत लिखमा, कुसुमला मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत घुटकेल, ललिता ध्रुव,छबिलाल यादव उपसरपंच ग्राम पंचायत लिखमा,संघ के अध्यक्ष राजेश निर्मलकर,रघुनाथ ध्रुव,प्रहलाद ध्रुव, नरेश कोसरे, जहां पर अनेको की संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं नागरिकों की उपस्थिति रही एवं मंच संचालन सुरेन्द्र साहू द्वारा किया गया।




