Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने ली आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की सम्बन्ध...

कलेक्टर ने ली आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

0

समयबद्ध प्रक्रिया से पात्र विद्यार्थियों को दिलाए छात्रवृत्ति का लाभ – कलेक्टर

सक्ती : कलेक्टर जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में छात्रवृत्ति आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों के परीक्षण तथा पात्र विद्यार्थियों के प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती जैन ने जिले में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को छात्रवृत्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहें तथा दस्तावेजों की जांच एवं आवेदन परीक्षण में विशेष सावधानी बरती जाए।

कलेक्टर श्रीमती जैन ने निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति आवेदनों के समयबद्ध परीक्षण एवं निराकरण किया जाए। इससे पात्र विद्यार्थियों के प्रकरणों के अनावश्यक रूप से लंबित रहने की स्थिति कम होगी और उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। साथ ही, दस्तावेजों के सावधानीपूर्वक परीक्षण और पारदर्शी प्रक्रिया से पात्रता के आधार पर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने संबंधित संस्थान प्रमुखों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्रवृत्ति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो और पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में जिला पंचायत सी इ ओ श्री वासु जैन, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री स्वप्निता सिंह सहित जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों के प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति प्रभारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here